उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर! 21 बंदियों समेत 74 लोग पाए गए संक्रमित

उत्तराखंड के कुमाऊं में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में विपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊं प्रोद्योगिकी संस्थान में 50 से ज्यादा छात्रों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

यही नहीं उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित केन्द्रीय कारागार में भी 21 बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

अल्मोड़ा की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सविता ह्यांकी ने बताया कि पिछले दिनों द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों और कर्मचारियों के नमूने जांच के लिये भेजे गए थे। इनमें से 50 से ज्यादा छात्रों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई हैं। इनमें से अधिकांश छात्र अपने घर जा चुके हैं।

खबर है कि कालेज में कुल 53 छात्रों और दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। प्रशासन ने कालेज को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पीड़ित छात्रों को कालेज के हास्टल में आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा उन पर नजर बनाये हुए है।

ये भी जानकारी मिली है कि उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज केन्द्रीय कारागार में प्रशासन की ओर से सजायाफ्ता बंदियों की रेंडम जांच की गई थी। जिनमें से मंगलवार रात को 21 बंदियों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा व जेल प्रशासन सकते में है। बंदियों को फिलहाल कारागार में आइसोलेट कर दिया गया है।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.