उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफे का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 34 नए केस सामने आए हैं।
राज्य में 34 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,725 हो गई। इसके साथ ही राज्य में एक और मरीज की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, ऋषिकेश में एक निर्माण स्थल पर कार्यरत एक मजदूर गिर गया जिसे एम्स ऋषिकेश मे मृत अवस्था में लाया गया। पोस्टमॉर्टम से पहले लिए गए नमूने की जांच में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया।
प्रदेश में कोरोना की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या 37 हो गई है। राज्य में सामने आए 34 नए मामलों में से सर्वाधिक 14 नैनीताल और 13 उधमसिंह नगर से हैं। वहीं, देहरादून से 4, चमोली से 2 और चंपावत से 1 केस सामने आया है। राज्य में अब तक इलाज के बाद अस्पताल से 1822 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। फिलहाल राज्य में 848 मामले सक्रिय हैं, जिनका इलाज जारी हा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.