Coronavirus: चीन में MBBS की पढ़ाई कर रही दून की छात्रा की आ गई है रिपोर्ट, ऋषिकेश AIIMS में है भर्ती

चीन के वुहान में एक मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करने वाली देहरादून की युवती की जांच रिपोर्ट आ गई है।

ऋषिकेश एम्स ने युवती की रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे लैब की जांच के मुताबिक, युवती की ब्लड सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव है। मतलब ये कि युवती को कोरोना वायरस नहीं है। MBBS की पढ़ाई करने वाली ये युवती कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन के वुहान से 19 जनवरी को देहरादून लौटी थी। देहरादून लौटने के बाद युवती को बुखार आया। इसके बाद उसके परिजन 22 जनवरी को दून अस्पताल लेकर पहुंचे। कोरोना वायरस जैसे लक्षण युवती में देखे जाने के बाद दून के डॉक्टरों ने युवती को ऋषिकेश एस्म में रेफर कर दिया था।

युवती को 29 जनवरी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। युवती में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद ऋषिकेश के डॉक्टरों ने जांच के लिए युवती के ब्लड सैंपल को पुणे लैब में भेजा था। अब युवती की रिपोर्ट आई है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। युवती सामान्य सर्दी जुकाम से पीड़ित है। फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस का कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी एहतियात बरत रहा है। कोरोना वायरस चीन से अलग-अलग देशों में फैला है। केरल में अब तक दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज जारी है। चीन में इस बीमारी से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।

कोरोना वायरस और इसके लक्षण क्या हैं:

कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति को सिरदर्द, खांसी, गले में खराश, बुखार, लगातार छींक आना, अस्थमा का बिगड़ना, थकान महसूस होना, निमोनिया हो जाना या फेफड़ों में सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। बूढ़े व्यक्तियों के लिए यह वायरस और घातक हो सकता है, क्योंकि जवान लोगों की तुलना में बूढ़े लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है। विशेषज्ञों ने हाल ही में कोरोना वायरस के जीन अनुक्रम को डिकोड किया जिसे 2019-एनसीओवी का नाम दिया गया है। ऐस में इस तरह की दिक्कत महसूस होते ही डॉक्टर से मिलें। कोरोना वायरस को 1960 के दशक में पहली बार खोजा गया था। उसकी मुकुट जैसी आकृति की वजह से उसे कोरोना या क्राउन नाम दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.