कोरोना वायरस को शुरुआती दौर में ही खत्म करने वाली मिल गई दवा? उत्तराखंड में सालों से बनाई जा रही

कोरोना वायरस से चीन समेत दुनिया कई देशों में कोहराम मचा हुआ है। इस जानलेवा बीमारी ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के 40 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सभी राज्य अलर्ट पर हैं। इस बीमारी से हो रही मौतों से हर कोई डरा हुआ है। अकेले चीन में इस बीमारी से अब तक 3 हजार  लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग इसकी चपेट में हैं। दुनिया का कोई भी देश वो दवा तैयार नहीं कर पाया है, जिससे इसका इलाज किया जा सके। इस बीच इस बीमारी को ठीक करने के लिए दवा ढूंढने का दावा किया गया है।

मध्य प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए ऐसी दवा तलाश की है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मोहान में स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी में सालों से बन रही है। आईएमपीसीएल का दावा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना वायरस शुरुआती दौर में ही मर जाता है।

आईएमपीसीएल के मुख्य प्रबंधक मनजीत सिंहा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें उनसे यूनानी दवा ‘त्रियाके नजला’, ‘शर्बते उन्नाब’ और ‘हब्बे बुखार’ मांगी हैं। इन तीनों दवाइयों को आईएमपीसीएल सालों से बना रहा है। दावा किया गया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम में ये तीनों दवाएं बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश के संचालनालय आयुष की सहायक संचालक डॉ. वंदना बोराना के पत्र से इस बात कि पुष्टि हुई है कि ये दवाइयां मध्य प्रदेश के 28 जिलों की सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ सेंटर में सप्लाई की जाएंगी। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को ये दवाएं दी जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार ने 35 लाख 50 हजार रुपये की दवाइयों का ऑर्डर किया है।

आईएमपीसीएल के जनरल मैनेजर पनी राम आर्य ने बताया कि फैक्ट्री में ये तीनों दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अगर दूसरी सरकारों को इसकी जरूरत पड़ती है तो उन्हें भी इन दवाइयों की आपूर्ति की जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.