कोरोना वायरस: उत्तराखंड में लॉकडाउन के बावजूद घर से निकल रहे कुछ लोग, पुलिस ऐसे सिखा रही सबक

उत्तराखंड समेत पूरे देश में जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए उत्तराखंड को लॉकडाउन किया गया है।

प्रदेश में लॉकडाउन के बीच कुछ जिलों में लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जाहिर है ये घातक साबित हो सकता है। काशीपुर में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस सबक सिखा रही है।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

काशीपुर की सड़कों पर पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों से उठक बैठक लगवाया। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार और पुलिस लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि स्थिति कंट्रोल करने के लिए पार्षदों का सहयोग भी लिया जा रहा है। साथ ही नगर निगम में लगातार बैठक कर पार्षदों से राशन वितरण में सहयोग करने के लिए कहा गया है, जिससे कि लोग घरों से बाहर ना निकलें और उनके घर तक राशन पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर लोग घरों से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.