कोरोना: उत्तराखंड के अनिल कुमार पंत को सलाम! प्रशासन को दिया अपना मकान, ताकि पीड़ितों की हो सके मदद

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। ये जांग मानव जाति को बचाने की है।

कोरोना के खिलाफ देवभूमि उत्तराखंड में भी जंग जारी है। लॉकडाउन के बीच लोग अपने घरों में कद हैं। इस बीच इस बीमारी को हराने के और इसकी चपेट में आए लोगों की मदद के लिए अलग-अलग संगठन और लोग आगे आ रहे हैं।

अल्मोड़ा नगर के पाण्डेखोला के रहने वाले सामजिक कार्यकर्ता और अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार पंत “अन्नू” ने बड़ी पहल की है। उन्होंने अल्मोड़ा जिलाधिकारी से इस संकट की घड़ी में अपने लोअर माल रोड (देवडी़ पेट्रोल पंप) के सामने स्थित 6 कमरों के आवास को इस महामारी से पीड़ित लोगों के लिए उपयोग लाने के लिए निशुल्क देने की पेशकश की है।

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने इस सहयोग के लिए अनिल कुमार पन्त जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही उनके आवास को उपयोग में लाएंगे। गोविन्दबल्लभ पन्त और अनिल कुमार पन्त के संकट के इस समय सामाजिक पहल के लिए अल्मोड़ा जन अधिकार मंच ने इनकी जमकर तारफी की। पूरे प्रदेश में इनकी पहल की सराहना की जा रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.