देश समेत पूरे उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन भी जारी है।
कोरोना के खिलाफ इस जंग में उत्तराखंड की सरकार कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के नागरिकों को सरकार लगातार कोरोना बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक कर रही है। सरकार वो सारी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है जो लॉकडाउन के दौरान जनता के लिए बेहद जरूरी हैं। त्रिवेंद्र सरकार उन उत्तराखंडियों का भी इस मुश्किल खड़ी में ख्याल रख रही है जो इस समय दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं।
दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में उत्तराखंड के जो लोग फंसे हुए हैं उनके लिए सरकार ने 50 लाख रुपये की मंजूरी दी है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों के भोजन, आवास और परिवहन के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष से इस राशि की मंजूरी दी है।
जहां सरकार उत्तराखंड के बाहर फंसे लोगों का ख्याल रख रही है। वहीं, राज्य में के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के खाने पीने का सरकार इंतजाम कर रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद राहत अभियान को मॉनिटर कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूर निर्देश दे रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.