हरिद्वार के लक्सर इलाके के पंडितपुरी गांव में 8 साल बच्ची का मगरमच्छ ने शिकार कर लिया है। ये बच्ची गांव के तालाब में फूल तोड़ने गई थी।
बताया जा रहा है कि आठ साल की राधिका अपनी सहेली शिवानी के साथ तालाब में फूल तोड़ने पहुंची थी। इसी दौरान तालाब के किनारे बैठे मगरमच्छ ने उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। बच्ची को मगरमच्छ ने मुंह दबाया और पानी में लेकर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मंच गया।
बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास जमा होग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाद बच्ची का शव तालाब से बरामद किया। बच्ची का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ की तलाश में जुटी गई है। वहीं, इस घटना के बाद से एक तरफ जहां पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ उस आदमखोर मगरच्छ को लेकर दहशत में हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.