देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेगें उत्तराखंड

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने की तैयारियों में जुटी बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी चुनाव सरदार आरपी सिंह व सांसद लॉकेट चटर्जी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इनमें 4 संग़ठन की बैठकों सहित 6 अन्य प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेंद्र अजेय द्वारा तीनों प्रभारियों के प्रवास कार्यक्रम मूर्त रूप दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी प्रातः 10.30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। यंहा से लेकर दिलाराम चौक तक करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सबसे पहले घंटाघर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जाकर माल्यापर्ण करेंगे। तत्पश्चात दीन दयाल उपाध्याय पार्क में दीन दयाल की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इसके बाद भाजपा चुनाव प्रभारी उत्तराखंड आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रदा सुमन अर्पण करने के लिए शहीद स्मारक में जाएंगे। इसके बाद प्रह्लाद जोशी अपराह्न 3 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। सांय 4 बजे सिक्ख समाज के लोगों के साथ बैठक में भाग लेंगे। उसके पश्चात शांय 5 बजे से मीडिया व सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक निश्चित है और रात्रि 8 बजे प्रदेश टोली बैठक आयोजित होगी जिसमे मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहेंगे और आगामी कार्यक्रमो के बारे में विचार विमर्श करेंगे।

वहीं दूसरे दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा समर्पण दिवस के तहत स्वछता अभियान में भाग लेंगे। स्वछता कार्यक्रम गोविंदगढ़ के गोविंद गढ़ सेवा बस्ती में प्रातः 9 बजे रखा गया है। इसके पश्चात कोरोनेशन हॉस्पिटल में फल वितरण के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।इसके बाद कोरोनेशन हॉस्पिटल से भाजपा मुख्यालय में विधानसभाओं में नियुक्त चुनाव प्रभारियों की बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक के पश्चात 11.50 बजे भाजपा मुख्यालय पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। अपराह्न 1 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.