देहरादून: महिला से अश्लील चैट करने के आरोप में कांग्रेस का बड़ा नेता गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने कांग्रेस नेता आजाद अली को महिला से अश्लील चैट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि आजाद अली पर एक प्राइवेट बैंकिंग कंपनी से आए कॉल पर महिला कॉलर से अश्लील बातें की। उसे होटल में बुला कर ख्वाहिश पूरी करने की भी बात कही। जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहीं पूरे मामले में आजाद अली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये सब उनके खिलाफ साजिश के तहत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट ने भी पुलिस को फटकार लगाई है।

आजाद अली ने कहा कि उन्होंने महिला कॉलर से किसी भी तरह की अश्लील बातें नहीं की है। उनके पास फोन की रिकॉर्डिंग भी है। उनके पास महिला का पता भी है, जो बीमा पॉलिसी के नाम पर पिछले 4 महीने से उनसे व्हाट्सएप पर चैट कर रही है, उसे उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। साथ कॉल भी कर रही है। यह उनके साथ साजिश हुई है।

आरोप लगने के बाद पार्टी ने आजाद अली को फौरन सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव आजाद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कहा कि महिला के खिलाफ यौन उत्पीड़न गंभीर मामला है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.