देहरादूनः DAV कॉलेज के दो छात्र गुटों में मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठियां

देहरादून डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। लाठियां खाकर छात्र इधर-इधर भागते नजर आ रहे थे। 

राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में रविवार देर रात मारपीट हो गई थी। इसकी को लेकर सोमवार को भी कॉलेज में माहौल गर्म नजर आया। यहां पुलिस फोर्स तैनात रही। सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद दोनों गुटों के छात्र लाठी-डंडों के साथ परिसर में दिखाई दिए। 

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बागी व एबीवीपी गुट के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद रविवार रात को ही जब उक्त मामला थाने में पहुंचा तो विवाद शांत हो गया था। इसी के चलते अगले दिन यानी आज सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद सुबह से ही दोनों गुट के छात्र लाठी-डंडों के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद नजर आए। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अचानक एक पक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गुट के सदस्य को मारने के लिए दौड़ा तो विवाद और बढ़ गया।

स्थिति को देखते हुए कॉलेज में मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर विवाद कर रहे छात्रों को वहां से हटा दिया। जिसके बाद हालात सामान्य हुए। हालांकि डीएवी कॉलेज में अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैतान हैं। बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज में अक्सर छात्र गुटों के बीच इस तरह की मारपीट होती रहती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.