राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं।
जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस डबल मर्डर को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
धौलास इलाके में महिला और नौकर की हत्या की गई है। दोनों के शव लहुलुहान हालत में घर पर ही मिले हैं। उनकी पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर राजकुमार थापा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है।
पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.