देहरादून के नए DM आर राजेश कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण, ये बताई अपनी प्राथमिकता

बीती रात उत्तराखंड की अफसरशाही में फेरबदल के तहत देहरादून के डीएम भी बदल दिए गए।अभी तक बतौर डीएम जिले की कमान संभाल रहे डॉ.आशीष श्रीवास्तव की जगह  डॉ.आर.राजेश कुमार को जिले का डीएम नियुक्त किया गया है।

राजेश इससे पहले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में सीडीओ और डीएम  के  रूप में काम कर चुके हैं। डीएम नियुक्त किए जाने से पहले वह प्रभारी  सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन सूचना प्रौद्योगिकी,पेयजल एवं सिंचाई और मिशन निदेश्क जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी निभा रहे  थे। 

2007  बैच  के आईएएस अफसर राजेश कुमार मूल रूप से तमिलनाडू  के  रहने वाले हैं। दो पहाड़ी  जिलों में सीडीओ और जिलाधिकारी की जिम्मेदारी  के अलावा वे जीएमवीएन और उद्योग में भी अहम जिम्मेदारी  निभा चुके  हैं। सिविल सेवा में आने से पहले वो वेटनेरी डॉक्टर के रुप में भी काम  कर चुके हैं। वे उत्तराखंड में 14 साल से सेवाएं दे रहें हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के  आदेश जारी होने के बाद उन्होंने देर रात सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात भी की।

वहीं आज उन्होंने देहरादून  के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। नई जिम्मेदारी  मिलने पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्य़ाओं के समाधान,सरकार  की  योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लाने पर उनका फोकस होगा। बता  दें कि डॉ.आर.राजेश कुमार की 14 सालों  की सेवा में बेदाग और कर्मठ अफसर की छवि रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.