उत्तराखंड कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान थामने में अभी तक नाकाम रही है। जिसके चलते नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम अभी तक फाईनल नहीं हो सका है।
अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी आज कल में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है। साथ ही कांग्रेस हाईकमान आज उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष के साथ ही नए अध्यक्ष के नाम का एलान भी कर सकती है।वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में दो कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। जिसमें एक कुमाऊं मंडल और एक गढ़वाल के लिए होगा।
उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद रिक्त हुई नेता प्रतिपक्ष की सीट को लेकर तमाम माथापच्ची के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।पार्टी ने इसके लिए समन्वय समिति बनाकर हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी चेहरा बदले जाने की बात सामने आने के बाद मामला फंस गया।
इसके बाद समन्वय समिति ने अपनी रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी। जिस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस का मामला फंस जाने के बाद उत्तराखंड दूसरी प्राथमिकता में आ गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज पार्टी इस पर फैसला ले सकती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.