देहरादून की स्नेहा का इंग्लैंड में शानदार प्रर्दशन, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून की क्रिकेटर स्नेहा राणा ने गजब कर दिया है। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्टल में टेस्ट मैच खेला गया।

इस टेस्ट के पहले दिन भारत की टीम की तरफ से देहरादून की स्नैहा राणा ने शानदार बॉलिंग की है। डेब्यू मैच में स्नेहा राणा ने 39 ओवर में 131 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 39 ओवरों में उन्होंने 4 मेडन ओवर भी डाले।

टेस्ट क्रिकेट के डेब्यु मैच में 4 विकेट और 50 से अधिक रन बनाने का खिताब पाने वाली स्नेहा राणा को भारत की प्रथम और विश्व की चौथी महिला क्रिकेटर बनने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्नेहा को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि की क्रिकेटर स्नेहा राणा ने टेस्ट क्रिकेट के डेब्यु मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन कर भारतीय टीम को मजबूती प्रदान की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्नेहा राणा ने भारतीय टीम में अपनी मजबूत दावेदारी दिखाकर प्रदेश सहित देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म देने की जरूरत है।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्नेहा राणा के प्रदर्शन पर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों को भी अपनी बधाई दी है एवं कामना की है कि स्नेहा राणा इसी प्रकार क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहे।

आपको बता दें कि स्नेहा देहरादून के सिनौला गांव की रहने वाली हैं। वो साधारण परिवार में पली-बढ़ी हैं। स्नेहा की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता भगवान सिंह राणा अब इस दुनिया में नहीं है। पिता के निधन के बाद स्नेहा ने इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला लिया। अब 3 विकेट लेकर उन्होंने ये सफलता पिता को समर्पित की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.