दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा, 19 सितंबर को पहुंचेंगे हल्द्वानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का उत्तराखंड दौरा। अरविंद केजरीवाल जी 19 सितंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंचेंगे।

अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है ,इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोई बडी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने उत्तराखंड के पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ ,उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

उनके इस दौरे से उत्तराखंड की जनता को एक नई उम्मीद जगी है। उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार एतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.