फिर उत्तराखंड आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, क्या इस बार भी होगा कोई चुनावी वायदा?

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सभी पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 8 अगस्त को फिर देहरादून आ सकते हैं।

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछली बार 300 यूनिट फ्री बिजली का वायदा करने वाले केजरीवाल इस बार भी उत्तराखंड के लिए नया चुनावी दांव चल सकते हैं। आप की चुनावी रणनीति के तहत केजरीवाल हर माह उत्तराखंड आकर नई चुनावी घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका इस रविवार को देहरादून आने का कार्यक्रम बन रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार केजरीवाल चुनिंदा लोगों के साथ संवाद भी कर सकते हैं।जबकि पिछली बार 300 यूनिट फ्री बिजली के क्रम में नया चुनावी दांव भी चलेंगे। इसी के साथ पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को विधिवत अपना सीएम फेस भी घोषित कर सकती है।

पिछले माह रुड़की दौरे पर आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया था, कर्नल कोठियाल को लेकर पार्टी विभिन्न तरह के अभियान भी चला रही है। इसी क्रम में अब पार्टी उन्हें विधिवित चेहरा घोषित करते हुए, चुनाव कार्यक्रमों की शरुआत कर सकती है। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.