हरिद्वार कुंभ मेला 2021: अच्छी पहल! अब घर बैठे पता चल जाएगा कौन सा घाट है सुरक्षित, बस करना होगा ये छोटा सा काम

उत्तराखंड में 2021 में होने जा रहे महाकुंभ के लिए हरिद्वार पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। शासन प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए भी हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। यू तो पूरी दुनिया डिजिटल हो गई है, ऐसे में इस बार कुंभ में भी कई चीजें ऐसी होंगी जो आपको घर बैठे ही पता चल जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान घर बैठे ही यह पता चल जाएगा कि कौन से घाट पर स्नान करना सुरक्षित है और किस पर नहीं है। बताया जा रहा है कि पोर्टल पर प्रत्येक घाट को रेड, येलो और ग्रीन कलर में इंगित किया गया है। रेड जोन पर उन इलाकों को रखा गया है, जहां पर हादसों या भगदड़ की ज्यादा आशंका रहती है। साथ ही पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए कई बदलाव किए गए हैं। 

कुंभ पुलिस की प्रस्तावित कार्ययोजना में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को भी फोकस किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से रेड, येलो और ग्रीन जोन में बनाया गया है। रेड जोन अति संवेदनशील, येलो जोन संवेदनशील और ग्रीन जोन को सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। रेड, यलो और ग्रीन जोन को रंग के हिसाब से इंगित किया

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.