उत्तराखंड: CM से पहले ही कांग्रेसियों ने किया डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन, गेट तोड़कर किया पैदल मार्च

उत्तराखंड में बने दुनिया के सबसे लंबे पुल डोबरा-चांठी झूला पुल का सीएम से पहले कांग्रेसियों ने उद्घाटन कर दिया है।

दरअसल, डोबरा-चांठी पुल पर आवागमन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुल का गेट खोलने की मांग की।

लेकिन जब गेट नहीं खोला गया को प्रदर्शनकरियों ने गेट तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और पुल पर पैदल मार्च किया।

आपको बता दें, 14 साल में बनकर तैयार हुआ टिहरी के ‘सपनों के पुल’ पर अभी लोड टेस्टिंग चल रहा है। लेकिन, कांग्रेसी इसके बिना ही आवाजाही की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि आवागमन शुरू न होने के कारण प्रताप नगर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आपको बता दें, डोबरा-चांठी पुल की फाइनल लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया 22 सितंबर से चल रही है। दक्षिण कोरियाई इंजीनियर जैकी किम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पुल के टावर, केबल, सस्पेंडर और डेक सामान्य हैं। अब पुल की भार क्षमता का परीक्षण किया जाना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.