उत्तराखंड में बढ़ते अपराध से DGP अशोक कुमार नाराज, दिए एक्शन के आदेश

प्रदेश में अपराधों को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने जिले के कप्तानों से सख्त नाराजगी जताई।

उन्होंने सभी जिलों विशेषकर ऊधमसिंह नगर में साइबर अपराधों की स्थिति को लेकर चिंता जताई। डीजीपी अशोक कुमार ने स्थिति को निराशाजनक बताते हुए ऊधमसिंह नगर के सीओ साइबर को चेतावनी जारी की।

साथ ही 2019 और 2020 में इंस्पेक्टर रहे अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब हर महीनें के दूसरे और तीसरे सप्ताह अपराध को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की जाएगी। इसमें सभी प्रकार के अपराधों की समीक्षा होगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान में साइबर, महिला, यातायात, ड्रग्स के मामलों से ज्यादातर लोग प्रभावित हैं। ऐसे में उन्होंने कप्तानों को कहा की उन्हें संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। ताकि इन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। ऊधमसिंह नगर के मामले में उन्होंने बेहद नाराजगी जताई। यहां पर साइबर अपराध के मामलों के निस्तारण की स्थिति बेहद निराशाजनक है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.