हरिद्वार कुंभ के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बड़ा बयान दिया है। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ में आने के लिए 72 घंटे पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज इस संबध में बयान जारी करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए है कि जो भी हरिद्वार कुंभ में स्नान के लिए आएगा वह अपनी 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आएगा।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि कुंभ को लेकर तमाम व्यवस्था है चाक चौबंद की जा रही है ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से हो या फिर माननीय कोर्ट की ओर से जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पालन कराया जाएगा।
साथ ही कोविड-19 का ध्यान रखते हुए सभी नियमों का पालन कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि आज कुंभ का नोटिफिकेशन हो जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.