उत्तराखंड: चार्ज संभालते ही एक्शन में DGP अशोक कुमार, लापरवाही पर नपे द्वाराहाट के थाना प्रभारी!

अल्मोड़ा के द्वाराहाट के थाना प्रभारी हरीश प्रसाद को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।  

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार की सख्ती के बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीजीपी की ओर से ये निर्देश अल्मोड़ा के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को मंगलवार को दिए गए। मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि द्वाराहाट थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आबकारी महकमे के संयुक्त सचिव बीएस चैहान की ओर से मंगलवार को डीजीपी को बताया गया कि उनके विभाग का शराब से भरा एक ट्रक 450 पेटी विदेशी मदिरा लेकर टिहरी से हल्द्वानी के लिए चला था, लेकिन ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचा और 5 दिसंबर को ट्रक द्वाराहाट स्थित कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के दरवाजे के पास लावारिस हालत में मिला।

जिसमें शराब के साथ ही चालक लापता था। इसके अगले दिन छह दिसंबर को आबकारी विभाग और संबंधित ट्रांसपोर्टर की ओर से द्वाराहाट थाना में जाकर मामला दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनकी तहरीर नहीं ली गई। इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने अल्मोड़ा के एसएसपी को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें और साथ ही मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण का खुलासा करें। डीजीपी का चार्ज संभालने के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाह कर्मियों को अलर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.