शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए आदेश, ट्यूशन फीस के अलावा फीस ली तो नपेंगे निजी स्कूल

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्यभर के सभी शिक्षण संस्थानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने को कहा है।

इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल अभिभावकों पर सभी मदों में पूरी फीस देने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिक्षा महानिदेशक विनय शंकर पांडेय ने निजी स्कूलों में फीस भुगतान में मनमानी रोकने को राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए।

शिक्षा महानिदेशक ने साफ किया है कि स्कूल बंद रहने की अवधि में जो संस्थान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं, वे इस दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ही बच्चों से लेंगे।

इससे पहले बीती 25 अप्रैल को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से भी आदेश जारी कर निजी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने पर ट्यूशन फीस लेने को कहा था।

शासन ने आदेश के तकरीबन 25 दिन बाद अब शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सख्ती से निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के निर्देश दिए हैं।

अभिभावकों पर बढ़ी फीस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है, तब तक स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेंगे।

शिक्षा महानिदेशक विनय शंकर पांडेय ने कहा कि जो अभिभावक यह फीस देने में भी असमर्थ हैं उन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य के नाम एक पत्र लिखकर अपनी समस्या बतानी होगी। निजी स्कूलों को ऐसे अभिभावकों की समस्या सुनने एवं फीस जमा करने के लिए उन्हें अधिक समय देने को एक कमेटी बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

किसी भी परिस्थिति में छात्र-छात्रा के अभिभावक स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाते हैं तो छात्रों को स्कूल से बाहर नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने वाले स्कूलों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.