देहरादून परिक्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के उप-महाप्रबंधक बंशी लाल सैनी द्वारा अल्मोड़ा के करबला स्थित अलमोर लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल में ‘सामाजिक सेवा बैंकिंग’ के तहत कंबल और दीवार घड़ियां बांटी गईं।
लोग कोरोना से खुद का बचाव कर सकें इस बात का ध्यान रखते हुए उप-महाप्रबंधक द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया। उप-महाप्रबंधक द्वारा लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल के संचालकों को बैंक की ओर से ये आश्वासन दिया गया कि बैंक अपनी सामाजिक सेवा की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मिशन को यथा सम्भव सहायता प्रदान करता रहेगा।
उप-महाप्रबंधक के अतिरिक्त हल्द्वानी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, राजीव रावत, अल्मोड़ा शाखा के मुख्य प्रबन्धक सुमित कुमार, मोहन चन्द्र काण्डपाल, उप-प्रबन्धक एवं देहरादून आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अनिल दलाल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.