चमोली: DM ने खाद्य भंडारण का किया औचक निरीक्षण, पूर्ति निरीक्षक के वेतन पर लगाई रोक, विक्रेताओं में मचा हड़कंप!

उत्तराखंड के चमोली जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय अन्न भण्डार एवं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

दुकानों में अचानक डीएम को देखकर सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद्यान्न स्टॉक और वितरण की जांच में पाए गए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा डीएम ने कोठियासैंण स्थित दुकान पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता का बोर्ड चस्पा न मिलने और दुकान में स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर न पाए जाने पर तत्काल दुकान का आवंटन निरस्त करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा डीएम स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय अन्न भण्डार चमोली से 50 प्रतिशत राशन डीलरों को सितंबर महीने का राशन उठान न कराए जाने पर पूर्ति निरीक्षक चमोली के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। औचक निरीक्षण के दौरान लोगों ने डीएम को चमोली गोदाम में सीलन की समस्या से भी अवगत कराया सीलन की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गोदाम को ठीक कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.