उत्तराखंड में लॉकडाउन से रोडवेज को करोड़ों का नुकसान, डेढ़ महीने से थमे हैं पहिये

उत्तराखंड में कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन से राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

लॉकडाउन की वजह से यातायात बंद होने से अल्मोड़ा रोडवेज डिपो को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बीते डेढ़ महीने से रोडवेज बसें खड़ी हैं। लॉकडाउन के चलते पिछले 22 मार्च से रोडवेज बसों समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन बंद है। यातायात बंद होने से टैक्सी और प्राइवेट बस संचालकों के सामने जहां रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम को भी करोड़ों का घाटा हो चुका है।

रोडवेज के एआरएम जीएस कठैत ने बताया कि अल्मोड़ा डिपो के पास 47 बसें हैं। इनसे रोजाना पांच लाख से अधिक आय होती है। इस हिसाब से अल्मोड़ा डिपो को करीब 2 करोड़ 64 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक बसों का संचालन बंद है। आज कल प्रवासियों को उनके घर तक छोड़ने के लिए 43 बसें मांगी गई है। इनमें से 24 बसें मैदानी क्षेत्रों के लिए तो 19 बसें पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को छोड़ने के लिए मांगी गई हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

6 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

7 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

7 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.