उत्तराखंड में दिख रहा कोरोना कर्फ्यू का असर, 51 दिन बाद आए 1 हजार से कम संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू का असर दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 1 हजार से कम कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं मौत के आकंडें में भी कमी देखने को मिली।

बीते 24 घंटें में प्रदेश में 981 कोरेाना संक्रमित मिले और 36 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 2062 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 330475 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 29658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं,  देहरादून जिले में 279 कोरोना मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा में 137, हरिद्वार में 117, नैनीताल में 113, चमोली में 93, ऊधमसिंह नगर में 58, बागेश्वर में 42, पौड़ी में 32, उत्तरकाशी में 28, टिहरी में 25, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 18, चंपावत जिले में 13 संक्रमित मिले हैं। 

देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी जिले में अलग-अलग अस्पतालों में नौ मरीजों की मौत बैकलॉग की भी बताई गई है। अब तक प्रदेश में 6497 लोगों की मौत हो चुकी है और 290990 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वर्तमान में 27216 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.05 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि संक्रमण दर 6.85 प्रतिशत है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.