उत्तराखंड में हाथियों का आतंक जारी! घर लौट रहे शख्स को कुचलकर मार डाला, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी के कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र के देचौरी वन रेंज में मवेशियों को चराकर वापस लौट रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हाथी ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। जब ग्राणीणों ने हल्ला सुना तो वो मौके पर पहुंचे और हाथी को भगा दिया। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक उस शख्स की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबकि जब ये हादसा हुआ हुआ, उस समय ग्रामीण मोहन चंद्र अपने जानवरों को जंगल में चुगाने गया था। देर शाम करीब 7:30 बजे ग्रामीण जानवरों को वापस लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान टस्कर हाथी ने मोहन चंद्र पर हमला बोल दिया। वहीं रेंजर किरन शाह ने बताया कि मोहन के परिवार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.