फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के कई इलाकों में अक्सर हाथियों का तांवड देखने को मिलता रहता है। आबादी वाले इलाकों में हाथियों के घुसने की अक्सर खबरें भी आती रहती हैं।
रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे के आसपास हाथियों के तांडव से लोग दहशत में हैं। हाईवे पर बेलबाबा के पास हाथियों का एक झुंड मार्ग पर अचानक आगया। ऐसे में मार्ग पर आवाजाही करी एक घंटे तक रुक गई। एक घंटे बाद जब हाथियों का झुंड वापस जंगल में गया तब जाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई।. हाईवे पर हाथियों का झुंड देखने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने वाहन हाईवे के किनारे खड़े कर दिए और हाथियों के जाने का अंतजार करते दिखे।
हाथियों के झुंड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक ये घटना शुक्रवार देर रात की है। हाथियों का झुंड हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर पहुंचा, जिससे मार्ग वाहनों की आवाजाही थम गई। इस झुंड में करीब आठ हाथी थे जिन्होंने एक घंटे तक हाईवे को बाधित रखा।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के इस इलाके में अक्सर हाथियों के झुंड दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि इस इलाके में हाथियों की संख्या अधिक है। खबरों के मुताबिक, आसपा के आबादी वाले इलाकों में ये हाथी कई बार घुस जाते हैं और जमकर तांडव मचाते हैं। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.