लॉकडाउन का सबसे गहरा असर उद्योगों पर पड़ा है। देशभर में उद्योग धंधों को लॉकडाउन की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
देश में आई मंदी से उबारने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की, जिसमें उधोगों के लिए भी सरकार ने कई सौगात दी थी। इसके बाद अल्मोड़ा जिले में स्थापित सूक्ष्म और लघु उधोग व्यवसाइयों में भी एक उम्मीद की आस बंधी है।
अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। साथ ही इस व्यवसाय से जुड़े कई लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। लेकिन वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक किस्त में सूक्ष्म उद्योगों में निवेश की सीमा 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने के बाद आने वाले दिनों में छोटे मझोले उद्योगों को काफी लाभ हो सकता है। उनका कहना है कि अभी उनको उद्योग चलाने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन बंद होने के कारण अभी भी फायदा नही हो पा रहा है।
अल्मोड़ा के पाताल देवी में हैंडलूम के सीओओ राजेन्द्र जैन के मुताबिक, लॉकडाउन से उद्योगों पर काफी गहरा असर पड़ा है। लेकिन केंद्र के एमएसएमई के लिए जारी राहत पैकेज से भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि सूक्ष्म और लघु उद्योगों में निवेश की लिमिट बढ़ाने से नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, पाताल देवी में मसालों की फैक्ट्री चला रहे राजेश के मुताबिक, लॉकडाउन से उन्हें हर महीने 40 से 50 हजार का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जारी राहत पैकेज के बाद शायद उन्हें भविष्य में लाभ मिल सके। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सूक्ष्म और लघु उद्योगों से जोड़ने के लिए लोगों को प्रोत्सहित किया जा रहा है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.