पहाड़ पर छाया ‘अंधेरा’, मशहूर कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में निधन

उत्तराखंड के हिंदी के मशहूर कवि कवि मंगलेश डबराल का बुधवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में एम्स में आखिरी सांस ली।

मंगलेश डबरा कोरोना वायरस और निमोनिया की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था हुए थे। सांस लेने में हो रही तकलीफ की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की सूचना उनके कवि मित्र असद जैदी ने फेसबुक पर साझा की। खबरों के मुताबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलेश डबराल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने मंगलेश डबराल के निधन को हिंदी साहित्य को एक बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।  

साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि मंगलेश डबराल नवंबर के आखिरी हफ्ते से ही बीमार चल रहे थे। गाजियाबाद के एक अस्पताल में पहले उनका इलाज कराया गया। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें उनकी सहमति से एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी तबीयत स्थिर बनी रही। रविवार शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.