दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना की दस्तक, 5 छात्र पाए गए पॉजिटिव, दहशत में प्रबंधन

उत्तराखंड में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। इस बीच दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।

मेडिकल कॉलेज के MBBS के पांच छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसे में कॉलेज प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। पांच छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद  कॉलेज के एक विंग को सील कर दिया गया। विंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। पांच छात्र ऐसे समय में संक्रमित मिले हैं जब अनलॉक-4 के तहत छूट दिए जाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कॉलेज लौट रहे हैं।

कॉलेज प्रबंधन कॉलेज में वापसी कर रहे छात्रों की कोरोना रिपोर्ट को बेहतर तरीके से जांच रहा है। 45 छात्रों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच कराई गई थी, इनमें 5 छात्रों कों संक्रमित पाया गया। दून मेडिकल कॉलेज में 17 सितंबर से परीक्षाएं होनी हैं। यही वजह है कि छात्र कॉलेज लौट रह हैं। इससे पहले भी कॉलेज के एक सर्जन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.