पिथौरागढ़ के पपदेव क्षेत्र में लोग गुलदार के हमले की आशंका से डरे हुए हैं। अब तक आदमखोर को पकड़ा नहीं जा सका है।
उधर, वन विभाग की टीम पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगा दिया है। साथ गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। बीते दिनों वन विभाग ने इसी इलाके में एक आदमखोर गुलदार को मार गिराया था। इसके बाद इलाके में दूसरे गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस इलाके में गुलदार के हमले में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
वन विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने पपदेव इलाके में लोगों से देर रात घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। इसके साथ ही टीम गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है। विभाग के मुताबिक, जिस गुलदार ने महिला को अपना निवाला बनाया है, वो आदमखोर गुलदार है या नहीं इसकी पहचान की जा रही है। विभाग का कहना है कि पहचान करने के बाद गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.