कोरोना से जंग जीत कर देहरादून पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सभी को दिया धन्यवाद

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कोरोना संक्रमण से ठीक होकर दिल्ली एम्स से देहरादून वापस लौट आए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया में अपने स्वस्थ होने की जानकारी देते हुए एम्स की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया में हरीश रावत ने अपने स्वस्थ होने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा की ईश्वर व सभी के आशीर्वाद से वह स्वस्थ हो रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आदि का भी कोरोना से युद्ध में मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने उनके प्रति गहरी संवेदना दिखाई, इनका सौहार्द उनके सार्वजनिक जीवन की पूंजी बनकर रहेगा।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 24 मार्च को कोरोना संक्रमित हुए थे। 25 मार्च को उनका स्वास्थ्य बिगडने पर उन्हें एम्स, नई दिल्ली के लिए रेफर किया गया। तब से ही वह वहीं उपचार करा रहे थे। हालत में सुधार होने पर उन्हें शनिवार को आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया।

इसके बाद उनकी कोरोना की फिर से जांच की गई। उनकी दोनों ही रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार देर शाम वह देहरादून स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनके वापस आने पर स्वागत किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.