पूर्व सीएम हरीश रावत ने टेक होम राशन योजना के पक्ष में खड़े होने पर त्रिवेंद्र रावत को दी बधाई, उत्तराखंडवासियों से किया ये वादा

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को टेक होम राशन की योजना के पक्ष में खड़े होने पर बधाई दी है।

हरीश रावत ने कहा कि आपको स्मरण होगा कि एक बार पहले भी बड़ी प्रभावी कोशिश हुई कि पुष्टाहार के क्षेत्र में काबिज एक बड़े नाम को हमारा पुष्टाहार दे दिया जाए। डोईवाला क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह की अपील पर त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने उस समय हस्तक्षेप कर कुछ उज्याड़ू बल्द और बकरियों की नाराजगी भी झेली थी, आज फिर वो टेक होम राशन के पक्ष में आये हैं।

अधिकारियों से कहलाया जा रहा है कि इसके लाभार्थियों की संख्या बहुत सीमित है, बहुत सीमित स्वयं सहायता समूह टेक होम राशन की स्कीम्स के साथ जुड़े हुए हैं। मैं कहना चाहता हूँ कि आशा का दिया है टेक होम राशन की स्कीम, महिला उद्यमिता की तरफ और एक दिया भी राह दिखाने के लिए काफी होता है, यहां तो कई दीपक हैं जिनकी जगमगाहट से महिलाओं में आशा का संचार हो रहा है।

कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि इनमें अमुक-अमुक तत्वों की कमी है, देश के प्रत्येक अनाज के अंदर किसी न किसी तत्व की कमी होती है, क्योंकि मिट्टी से वो तत्व आते हैं। हमारे यहां की मिट्टी में कुछ ऐसे तत्वों की कमी है जिनको दूसरे तरीके से सप्लीमेंट किया जा सकता है, उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपने घर अनाज खाना छोड़ दें और उसके लिए आवश्यक नहीं है हम अपनी गर्भवती बहनों, वृद्धा माताओं व बालकों को पुष्टाहार जो हमारे स्थानीय पदार्थों के आधारित हो उसको देना छोड़ दें। ये बेहूदे तर्क मुझे यह कहने के लिए बाध्य कर रहे हैं कि इस षड्यंत्र में जितने लोग भी सम्मिलित हैं, #कांग्रेस की सरकार आएगी तो उन सब षड्यंत्रकारियों का चेहरा पर्दाफाश किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.