दुनिया के लिए महामारी बन चुके कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हर कोई कदम-कदम मिलाकर चल रहा है। उत्तराखंड के काशीपुर मंडी में किसानों को सैनेटाइज करने का नया तरीका इजात किया है।
काशीपुर अनाज मंडी में एंट्री गेट पर एक बॉडी सैनेटाइजर लगाया गया है। जिस किसी को भी मंडी में एंट्री करना है उसे इस बॉडी सैनेटाइजर के बॉक्स से होकर गुजरना होता है। इससे उसकी बॉडी पूरी तरह से सैनेटटाइज हो जाती है। काशीपुर में जिस बॉडी सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है वो कई और जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये काफी कारगर भी साबित हो रही है।
किसानों पर कोरोना वायरस की मार
कोरोना वायरस का कहर किसानों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। फसल की कटाई का वक्त है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जिसकी वजह से फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को मंडी समिति गेस्ट हाउस में एक बैठक हुई। जिसमें किसानों की परेशानी का हल निकालने पर चर्चा की गई।
आपको बता दें कि काशीपुर मंडी से आसपास के क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर भी अनाज जाता है। साथ ही वहां के किसान भी यहां लाकर मंडी में अपना अनाज बेचते हैं। लेकिन लॉगडाउन के चलते बॉर्डर सीमा पूरी से सील है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के किसानों के अनाज को काशीपुर मंडी में आने नहीं दिया जा रहा है। जो किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.