गौतम नौटियाल का ‘डबल इंजन’ सरकार पर निशाना, कहा- चेहरे बदल कर BJP ने किया उत्तराखंड का विनाश

उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच लगातार धामी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। डबल इंजन की सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, पलायन को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गौतम नौटियाल ने प्रदेश की डबल इंजन वाली मोदी-धामी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है।

गौतम नौटियाल ने कहा है कि सरकार ने 5 साल में तीन मुख्यमंत्री देकर यह साबित कर दिया कि उसे विकास से कोई भी सरोकार नहीं है। गौतम नौटियाल ने भाजपा सरकार को जनविरोधी और विकास विरोधी बताया है। साथ ही उत्तराखंड विरोधी होने ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि डबल-इंजन वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं किया, बल्कि राज्य को पलायन तथा विनाश की दिशा में धकेलने का काम किया है, जिसे उत्तराखंड की जनता भूलने वाली नहीं है । कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गौतम नौटियाल ने आगे कहा कि कि केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की डबल-इंजन वाली भाजपाई सरकारों ने प्रदेश की भोली-भाली जनता को दुख दर्द देने का काम किया। उसने महिलाओं का अपमान किया, जनता की महंगाई से कमर तोड़ कर रख दी, बेरोजगारों को रोजगार न देकर उन्हें डिप्रेशन में पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा राज्य को बदहाली के रास्ते पर पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

बीजेपी सरकार पर हमलावर हुए गौतम नौटियाल ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पलायन एवं चारों ओर फैली हुई जनसमस्याओं की जननी भाजपा सरकार ने सिर्फ स्वार्थों की सिद्धि की है और जनता को विकास करने के नाम पर छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधान सभा चुनाव-2017 में राज्य की जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन सर्वप्रथम एक ऐसे चेहरे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, जो कि पहले से ही बड़े घोटाले में सलिप्त रहा यह घोटालेबाज चेहरा त्रिवेंद्र सिंह रावत का ही रहा है। गौतम नौटियाल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पूर्व सरकार के दौरान कृषि मंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बहुत बड़ा बीज घोटाला किया था। लेकिन 2017 के चुनाव में इस दागी चेहरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर उतार दिया गया, जिसने कुर्सी पर बैठकर विनाश ही किया तथा जनता को दुख दर्द देने का काम किया है । अपने चेहरे को छुपाने के लिए ही अब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गौतम नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चेहरे पर चेहरा भाजपा आलाकमान ने बदला और प्रदेश के खजाने को चारों तरफ से लूटने का काम किया है, जिसका जवाब 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान में प्रदेश की जनता भाजपा को देने जा रही है और उसे करारा जवाब दिया जाएगा। गौतम नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है और कांग्रेस को रिकॉर्ड तोड़ सीटें हासिल होंगी तथा वह सत्ता में बैठकर उत्तराखंड का अवरुद्ध पड़ा विकास करने के साथ ही जनता में खुशहाली लाने का काम निश्चित रूप से करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करने के लिए बेताब होकर बैठी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.