उत्तराखंड: कोरोना संकट में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का कमाल, बनाया सैनिटाइजर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जीबी पंत पर्यावरण संस्थान ने सैनिटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी लैब में किफायती सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू कर दिया है।

संस्थान की लैब में डब्लूएचओ के मानकों के अनुरूप कैमिकल, डिस्टिल वाटर और ग्लिसरीन की मदद से सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल संस्थान के परिसर और कार्यालयों के अलावा कार्यालय के मानव व्यस्त क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस कार्य को उस समय शुरू किया जब बाजार में सैनिटाइजर की मांग तो है, लेकिन उपलब्धता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके बाद संस्थान के वैज्ञानिकों ने अपने संस्थान की लैब में मौजूद रसायनों की मदद से सैनिटाइजर का निर्माण किया। खास बात ये है कि ये सैनिटाइजर डब्लूएचओ के मानकों के अनुरूप बनाया गया है। और संस्थान में मौजूद कैमिकल, डिस्टिल वाटर और ग्लिसरीन की मदद से इसे तैयार किया गया है।

संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री ने बताया कि ये सैनिटाइजर पूरी तरह डब्लूएचओ के मानकों के आधार पर है और संस्थान में इसका इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोग या युवा आगे आते हैं और प्रशिक्षण की मांग करते हैं तो नियमों के अनुसार, इस संबंध में भी उनकी सहायता ​की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर पूरी तरह सुरक्षित है और संस्थान में ही इसका इस्तेमाल हो रहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.