उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर! लोकसेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर बनाए सेंटर, इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग भर्तियों को लेकर पूर्व में घोषित कैलेंडर के अनुसार, लगातार कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, वन आरक्षी और सहायक लेखाकार के विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। वहीं अब केपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत पहली लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को होने जा रही है।

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार की ओर से कराई जाने वाली लिखित के लिए शिक्षा विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। 18 दिसंबर को उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा होनी है। कुल 1,521 पदों वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर केंद्रों का चयन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में पुलिस आरक्षी पीएसी, आईआरबी व अग्निशामक की लिखित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में 36 केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसमें इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 9292 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रभारी सीईओ ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों को निर्धारण कर समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

इस परीक्षा के लिए एसएसजे के तीनों परिसर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी, जीआईसी हवालबाग, अल्मोड़ा इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, होली एंजिल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, बियरशिबा स्कूल, रैमजे इंटर कालेज, राइका स्यालीधार, एडम्स इंटर कालेज, राइका लोधिया, शारदा पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल्स, न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल खत्याड़ी, महर्षि विद्या मंदिर, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, विपिन त्रिपाठी इंजिनियरिंग काजेत द्वाराहाट, राजकीय पालीटेक्निक द्वाराहाट, इंटर कालेज द्वाराहाट, राइका मजखाली, कैंट इंटर कालेज रानीखेत, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, राबाइंका रानीखेत, जैक एंड जिल सिटी मांटेसरी गनियाद्योली रानीखेत व राइका खिरखेत में परीक्षा केंद्र बनाएं गए है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.