उत्तराखंड के 10 लाख किसानों की संवरेगी किस्मत, आय होगी दोगुनी, सरकार शुरू करने जा रही है ये योजना

उत्तराखंड के 10 लाख किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार किसानों के लिए सौर ऊर्जा योजना की शुरुआत करने जा रही है।

सौर योजान की खास बात यह है कि खेती के साथ ही किसान बिजली का उत्पादन भी कर सकेंगे। इससे उन्हें काफी लाभ होगा। केंद्र सरकार की इस खास योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि किसानों को संयंत्र लगाने के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। इसके अलावा 20 प्रतिशत राशि सरकार किसानों को बैंको द्वारा ऋण के जरिए उपलब्ध करवाएगी।

जो किसान इस योजना से जुड़ना चाहेंगे उनके लिए अच्छी बात यह है कि वो बिजली पैदा करने वाले संयंत्रों को उन खेतों में भी लगा सकते हैं, जहां वो खेती करते हैं। किसान खेती वाली भूमि पर खंभों को खड़ा करके प्लांट लगा सकते हैं। इसके साथ वो संयंत्र के नीचे खेती भी कर सकते हैं। यही नहीं जिन किसानों का बंजर जमीन है वो किसान अपनी बंजर जमीन पर भी इस संयंत्र को लगा सकते हैं। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि योजना की नोडल एजंसी कैन होगी। शसन स्तर पर जल्द ही इसे लेकर फैसला किया जाएगा।

इस योजना की खास बात ये भी है कि बिजली की जो दरें नियामक आयोग तय करेगा, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को उसी दर पर किसान से बिजली खरीदनी होगी। वहीं दरों से नुकसान के अंतर की भरपाई केंद्र सरकार 40 पैसे प्रति यूनिट की दर से प्रोत्साहन राशि के तौर पर यूपीसीएल को करेगी। अगर किसान प्रोजेक्ट लगाने के लिए अपनी भूमि लीज पर देता है तो लीज लेने वाले को प्रोजेक्ट से होने वाली आय से सबसे पहले किसान को लीज का किराया देना होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस योजना की शुरूआत करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.