उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार ने शिक्षकों दी बड़ी सौगात, छठा वेतनमान को लेकर किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को छठा वेतनमान के तहत अब 2006 से वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि जो शिक्षक 2006 से छठा वेतनमान का लाभ नहीं पा रहे हैं, उन्हें 2006 से जोड़कर छठे वेतनमान का लाभ दिया। साथ ही सरकार ये भी साफ कर दिया है कि जो शिक्षक इसका लाभ पा रहे हैं, उनसे वसूली नहीं की जाएगी। सरकार ने ये भी कहा है कि जिन शिक्षकों से वसूली हो चुकी है, उन्हें विभाग की ओर से वसूल की गई रकम वापस की जाएगी। इसे लेकर वित्त विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से करीब 6 हजार शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को 1 जनवरी, 2006 से इसका लाभ दिया जाना था। लेकिन शिक्षकों को इसका लाभ 1 अप्रैल, 2009 से दिया गया था। अपने हक के लिए शिक्षकों ने 10 साल से ये लड़ाई लड़ी। अब जाकर सरकार ने इस पर अपना रुख साफ किया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी रहात मिली है।

सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि पदोन्नति के पदों पर ग्रेड वेतन के सापेक्ष न्यूनतम वेतन से कम निर्धारण होने पर भी समकक्ष ग्रेड वेतन में न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। सीधी भर्ती या पदोन्नति दोनों तरह से नियुक्ति वाले पदों पर न्यूनतम वेतन से कम मिलने पर पदोन्नति की तिथि से नोशनल और 18 दिसंबर 2018 से वास्तविक लाभ मिलेगा।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.