फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
राज्यपाल बेबी रानी सुबह 9.45 बजे आर्मी हैलीपैड से हेलीकॉपटर के जरिए बदरीनाथ धाम पहुंची। जहां उन्होंने भगवान बदरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल का उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों ने स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ के रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। राज्यपाल ने करीब 25 मिनट तक पूजा-अर्चना की और वेदपाठ भी किया। मंदिर की परिक्रमा के उपरांत देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भी भेंट किए गये।
भगवान बदरी के दर्शन के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने माणा गांव पहुंचकर वहां छात्रों को स्मार्ट मोबाइल फोन भी वितरित किये।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.