राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, अब ONGC में 91 लोग मिले कोरोना संक्रमित

राजधानी देहरादून में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़़ रहा है। बड़े-बड़े संस्थानों में एक साथ कई लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ओएनजीसी परिसर में 91 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ओएनजीसी परिसर में वर्तमान और पूर्व कार्मिकों और उनके स्वजनों समेत 91 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चार कार्मिकों को स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में 44 वर्तमान कार्मिक हैं। कुछ बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कुछ कार्मिकों में लक्षण पाए जाने के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। इसके बाद उनके क्लोज कॉन्टेक्ट (नजदीकी संपर्क में रहे व्यक्तियों) की जांच करने पर अन्य में भी संक्रमण पाया गया।

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भी पॉजिटिव

सालभर से अधिक समय से कोरोना से दो-दो हाथ कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर दोबारा संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। कोरोनेशन अस्पताल के बाद अब दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि, उनका स्वास्थ्य सामान्य है। उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज पहले ही लग चुकी हैं। बताया जा रहा है कि चिकित्सा अधीक्षक की पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी भी जांच कराई। वह पूर्व में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.