फोटो: सोशल मीडिया
पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी है। टिहरी जनपद के देवप्रयाग से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया।
पीडब्ल्यूडी मार्ग पर गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे उस युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उस युवक की उम्र 25 साल थी और वो मानसिक रूप से दिव्यांग था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, उन्हें गुलदार का कोई सुराग नहीं मिला है। लेकिन गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने इलाके में एक पिंजरा लगाया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे पहले गुलदार ने कीर्तिनगर के मलेथा गांव में एक महिला पर हमला किया था। स्थानीय लोगों की माने तो गुलदार ने अब तक इलाके में पांच लोगों पर हमला कर चुका है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.