फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रप्रयाग के नरकोटा गांव में एक गुलदार तार में फंसने से हड़कंप मच गया। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।
जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का सकुशल रेस्क्यू किया। वन विभाग की ओर से फंदा लगाने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें, ये घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है जब नरकोटा में रेल लाइन निर्माण क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों ने मकान के समीप गुलदार को देखा, जो तार में फंसा हुआ था। इसके बाद आस-पास के लोग गुलदार को देखने के उमड़ पड़े। सूचना पर मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने गुलदार का सकुशल रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में बंद किया।
जिसके बाद गुलदार को वन्य जीव को प्रभागीय कार्यालय रुद्रप्रयाग लाया गया। डीएफओ ने बताया कि नर गुलदार की उम्र लगभग सवा वर्ष है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.