हरिद्वार: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से खलबली, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा!

उत्तराखंड में कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी। कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची थी।

ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ता और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए।

इससे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।

पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब के नशे में था। जिसका देर रात में मेडिकल कराया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.