हरिद्वार में जेल से फिरौती मांगने के खेल का भंडाफोड़, चल रहा था बहुत बड़ा नेटवर्क

हरिद्वार में जेल से चल रहे कुख्यातों के नेटवर्क का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है।

यहां हत्या और लूट के मामलों में बंद कुख्यात इंतजार उर्फ भूरा और उसके साथी मोबाइल से फिरौती मांग रहे थे। एसटीएफ ने जेल से दो मोबाइल फोन और दो सिम और चार्जर भी बरामद किए हैं। एक कैदी की पत्नी से फिरौती के रूप में मांगी गई सोने की चेन लेने गए भूरा के दो साथियों को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आईजी जेल ने दो वार्डनों को भी निलंबित किया है।

पूरी कार्रवाई जेल में बंद एक कैदी वैभव बंसल के परिजनों की डीजीपी से शिकायत के बाद हुई। वैभव बंसल 24 दिसंबर 2020 से जेल में बंद है। उसकी पत्नी को व्हाट्एसप से कॉल कर सोने की चेन फिरौती में मांगी जा रही थी। डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह फिरौती रोशनाबाद जेल में बंद इंतजार पहलवान और उसके साथी नावेद आलम ने मांगी है। 

इसके बाद एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ट्रैप के मुताबिक चेन लेकर निर्धारित स्थान पर बंसल की पत्नी को पहुंचने को कहा गया। इसके बाद जैसे ही एक युवक चेन लेने पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल अली बताया। साहिल अली नावेद के भाई परवेज के कहने पर ही वहां पहुंचा था। जैसे ही परवेज आलम उसके पास निर्धारित स्थान पर पहुंचा तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार जिला जेल में रेड डाली तो वहां से दो मोबाइल, दो सिम और एक चार्जर बरामद हुआ। इन मोबाइलों के माध्यम से इंतजार पहलवान उर्फ भूरा व नावेद व्हाट्सएप चलाते थे। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.