हरिद्वार कुंभ का आगाज कल से, कोरोना संक्रमण रोकना बड़ी चुनौती

हरिद्वार महाकुंभ का आगाज कल से होने जा रहा है। कल से शुरू हो रहे कुंभ में कोरोना संक्रमण नियंत्रण करना शासन-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

मेला प्रबंधन में जुटे अधिकारियों का कहना है कि सख्ती से कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। आज रात बारह बजे से नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी। बिना जांच रिपोर्ट दिखाएं किसी को भी कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार के सभी प्रवेश मार्गों पर 25 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जहां हर यात्री की कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। वही सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर जांच केंद्र बनाए गए हैं।


दरअसल, कल गीता कुटीर आश्रम में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा सकती है। कुंभ में कोरोना कोरोना को रोकने को वे सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं। उन्होंने सभी होटल ढाबे वालों तथा वाहन चालकों एवं साधू सन्यासियों के लिए वैक्सीनेशन की सलाह दी है। इस बार मेला क्षेत्र में भजन कीर्तन और भंडारे के आयोजन से लेकर कथा आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थितियां बदल चुकी है।

इस बार कुंभ का आयोजन अन्य वर्षो से बिल्कुल अलग है। लेकिन आस्था के जन सैलाब को रोका नहीं जा सकता है। मेला प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है लेकिन साथ ही उसका मानना है कि यह चुनौती बहुत बड़ी है। अधिकारियों ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन का व्यवस्था बनाने में सहयोग करें तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ले तभी इस चुनौती से निपटा जा सकता है। 60 साल से अधिक उम्र के लोग वह 10 साल से कम उम्र के बच्चे व गर्भवती महिलाएं कुंभ मेले में ना आए तो बेहतर होगा। सरकार द्वारा जो नई गाइडलाइन जारी की गई है वह आज रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगी। 12 सबसे अधिक कोरोनावायरस राज्यों के लोगों को बिना को भी जांच रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

20 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.