उत्तराखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश, कुंभ मेले के दौरान एक दिन में हों 50 हजार कोरोना जांच

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक अप्रैल से शुरू हो रहे हरिद्वार महाकुंभ को लेकर कोरोना जांच संबंधी सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने आज कुंभ मेले के दौरान रोजाना 50 हजार कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मेला पार्किंग और गंगा घाटों के पास मोबाइल चिकित्सा वाहन तैनात करने का आदेश भी दिया है। वहीं हाईकोर्ट ने कहा है कि कुंभ मेला के दौरान एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए। कहा है कि मेला क्षेत्र में क्वालिफाइड चिकित्सकों की तैनाती हो। 

हाईकोर्ट ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई है, उनके लिए भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। कुंभ क्षेत्र में भी वैक्सीनेशन किए जाए। गंगा घाटों और कुंभ मेला क्षेत्र में जल पुलिस की तैनाती करें। केंद्र की एसओपी का सख्ती से पालन करें।

बता दें देशभर में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों से उत्तराखंड सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान राज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी का असर है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को वैक्सीनेशन और कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सख्ती के साथ अब यह सुनिश्चित कराएगी कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहनें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित राज्यों के लोगों के लिए गाइडलाइन जारी करें। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव ने इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी कर दी है। वहीं राजधानी देहरादून में लोग कोरोना संक्रमण से बेफिक्र बिना मास्क और शारीरिक दूरी के घूमते दिखाई दे रहे हैं। राज्य में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिन्हें देखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.