हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर अब शराब पीकर आने वालों की खैर नहीं, सिक्योरिटी गार्ड एल्कोमीटर लेकर रहेंगे तैनात

हरिद्वार हरकी पैड़ी पर अब शराब पीकर आने वालों की खैर नहीं। गंगा सभा के हरकी पैड़ी के एंट्री गेट पर अब सिक्योरिटी गार्ड एल्कोमीटर लेकर तैनात रहेंगे।

कोई भी अगर शराब पीकर यहां आता है तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। श्रीगंगा सभा की ओर से यह निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों हरकी पैड़ी पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए यात्रियों के वीडियो वायरल हुए थे। जिससे तीर्थ पुरोहितों समेत करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची थी। कई दिनों तक विचार करने के बाद श्री गंगा सभा ने निर्णय लिया कि शराब पीकर आने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी इसके लिए बकायदा श्री गंगा सभा अपने सुरक्षाकर्मियों को एल्कोमीटर लेकर तैनात करेगी ताकि कोई भी यात्री हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब पीकर न आ सके।

यात्रियों को एल्कोमीटर से जांच के बाद ही हरकी पैड़ी पर भेजा जाएगा। मुख्य एंट्री गेट के अलावा महिला घाट की ओर से आने वाले मार्ग पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि एल्कोमीटर के ऑर्डर दे दिया गया है। आगामी रविवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

हरकी पैड़ी पर शराब पीने के बाद एक आपत्तिजनक गाने पर डांस करते हरियाणा के कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इसी के बाद हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा प्रदेश भर में शुरू किया था। जिसमें पुलिस धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हरकी पैड़ी के मुख्य गेट, संजय पुल, अस्थि प्रवाह घाट और महिला घाट से आने वाले मार्ग पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे।ं

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

9 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.